विक्रम शाह@कुम्हारी। खारून ग्रीन कॉलोनी में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की नारी शक्ति के द्वारा, देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से एतिहासिक जीत हासिल की इस खुशी का जश्न मनाया गया। जिसकी शुरुआत भगवान भोलेनाथ के भजन-कीर्तन कर सनातन संस्कृति से मनाया गया, पटाखे फोड़े गए एवं मिठाइयाँ बांटी गई। कार्यक्रम में मंडल और मोर्चा तथा जिले के पदाधिकारियों के साथ भारत माता की जयकारे लगाए गए उसके पश्चात अगला परचम छत्तीसगढ़ में फहराना है और भाजपा को लाना है यह संकल्प भी लिया गया।
इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती तृप्ति चंद्राकर के द्वारा की गई। महिला मोर्चा की सभी सक्रिय मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दी। मंडल और जिले से वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए जिसमे मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, महामंत्री गोल्डी गोस्वामी,कैलाश सोनकर, पार्षद ओंकार मार्कण्डेय , जिला के सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडे, राजू निषाद, पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, दीपक चतुर्वेदी, युवा मोर्चा महामंत्री सुमित द्विवेदी, महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती स्मिता रघाटाटे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लता शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, गीता निर्मलकर भावना बंजारे, मंत्री जानहवी देवांगन,श्रीमती सूरजमनी पाठक,लता भगत, पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजूलता तिवारी, सुरेखा वर्मा,मंजू सिन्हा, मंजू लता कसेर,मीडिया प्रभारी कविता चंद्राकर, कोमल दुबे, दुर्गा राजपूत, अनुसूइया साहू, गीता निर्मलकर, पुतूल सिंह, सोनू राजपूत, दीप्ति भट्ट, पावनि, शिखा राजपूत,अजिजा बानो एवं ममता सवानि आदि सम्मिलित हुए।
