सम्मान से बड़ी दौलत कोई नही–राज्यपाल,,,,लड़को को एक सप्ताह घर मे बंद रखे–ताम्रध्वज साहू,,,नेवई में राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन सम्पन्न हुआ

रिसाली( न्यूज24 कैरेट /सतीश पारख)रिसाली के बैकुंठ धाम में आयोजित छग स्तरीय महिला जागृति शिविर को मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए छग की महामहिम राजयपाल सुश्री अनसुइया उइके ने कहा कि महिलाएं विश्वास बनाकर काम करे। लोगो की दुआ काम आयेगी।बार बार बहनों के महिलाओ के चरित्र के ऊपर आरोप लगाए जाते है। जो ठीक नही है।जब भी परेशानी आये अच्छे लोगो से आप सलाह ले। मै विधायक बनी मंन्त्री बनी।अभी मै राज्यपाल बनी। महिलाये आज नही तो कल विधायक सांसद बनेगी।क्योकि छग में प्रतिभाओ की कमी नही है।हमारे ट्राइबल की बहनों को ईमान मिला है।कोदो कुटकी भी अब बी आई पी का खाना बन गया है।दिल्ली में कुक को ट्रेनिग दी जाती है।छग के राजभवन में 40 ट्राइबल की बहने मिलने आई थी। जो जंगलों की सुरक्षा कर रही है।वे काली मिर्च की पैदावार कर रही है।सेल्फी मदर को मैंने गोद लिया है। पानी से लेकर बिजली सड़क भी बन गई।महिलाओ का यह हौसला है।महिलाये तय कर ले कि यह बन कर बताना है तो कोई ताकत आपको नही रोक सकती है। ।फूलबासन के साथ तो 2 लाख महिलाये काम कर रही है।सम्मान से बढ़कर कोई बड़ी दौलत नही होती ।यहीं आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।कभी आप घमंड मत कीजिये।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कड़े शब्दो में कहा कि अपने लड़को को एक सप्ताह घर के ताले में बंद करके रखे। फिर देखे छग में अपराध नही होगा। हम लडकियों को घर मे पूछते है कि सन्ध्या हो गई लड़की आई कि नही।लेकिन लड़कों को पूछना भूल जाते है। हम सब मिलकर आने वाली पीढी को अच्छा सस्कार देंने का काम करे। टी वी हमारी भारतीय सस्कृति को खत्म करती जा रही है। महिलाये बच्चो को खूब अच्छा काम करने की शिक्षा व प्रेरणा दे।श्री साहू ने आगे कहा कि माता पिता को पहला गुरु माना जाता है।जो बच्चो को सस्कार की शिक्षा देते है।नगर पालिक निगम रिसाली के बैकुंठ धाम मंदिर बांधपारा नेवई मरोदा में रबिवार को राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन का भब्य आयोजन किया गया है।कार्यक्रम की मुख्यअतिथि छग की महामहिम राज्यपाल अनसुइया उइके थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल,पद्मश्री तीजन बाई,जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, पूर्व मंत्री श्रीमती श्रीमती रमशिला साहु, फिल्मकार मोहन सुंदरानी , सदस्य अनुसूचित जन जाति आयोग अर्चना पोरचे, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा भिलाई तीन चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,रिसाली सभापति केशव बंछोर,पद्मश्री राधेलाल बारले सहित अन्य अतिथि शामिल हुए । कार्यक्रम को दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की शूरुआत सुबह 11 बजे विविध सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। स्वागत भाषण पद्मश्री डॉ आर एस बारले ने दिया।कार्यक्रम में 36 महिलाओ को नारी सम्मान व कोरोना वारियर्स का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन भिलाई महापौर निर्मल कोसरे व श्रीमति सुमन कनौजे ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयोजन समिति से पद्मश्री डॉ आर एस बारले, श्रीमती अमृता बारले, शत्रुघन धनकर, भागवत प्रसाद बुंदेला, निगम सिह, सनीर साहू, विलास बोरकर,परमेश्वर, डोमन लाल बारले, श्रीमती सोनिया देवागन, श्रीमती सीमा साहू, रेखा सिह,श्रीमती ईस्वरी साहू,श्रीमती रजनी रजक,विनय नेताम,नारायण चन्द्राकर, हेमा साग, मकुंद भाउ, जिला पंचायत सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर, अशोक सिन्हा सहित विभिन्न सास्कृतिक सस्था के कलाकार सहित अन्य जन उपस्थित थे।कार्यक्रम में छग 18 जिले के कलाकार जागृति शिविर में शामिल हुए।आभार प्रदर्शन रिसाली सभापति केशव बंछोर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *