भिलाई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)..आगामी ग्रीष्म काल की पेयजल संकट की भयावह स्थिति को लेकर एक दैनिक अखबार में प्रकाशित समाचार के आधार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी ने निगम सहित सरकार पर निशाना दागते हुवे कहा की यदि यही वास्तविक स्थिति दुर्ग जिले व संभाग की है,तो जिला प्रशासन इस गंभीर व संवेदनशील मुद्दों पर किस तरह की योजना बनायेगा की आमजनमानस को पेयजल आपूर्ति उनके घरों तक कि जायेगी ये चिंतन का विषय है,जिले की परामर्शदाता समिति व जल जीवन समिति क्या कदम उठायेगी इस विषय पर, क्योंकि ग्रीष्मऋतु में निश्चित रूप से पानी की खपत अन्य ऋतुओं की अपेक्षा अधिक होती है,इस विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु पुनः जलापूर्ति हेतु करोडों रुपये की निविदा ट्रक व ट्रेक्टर टैंकरों से जलप्रदाय हेतु की जायेगी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लगभग 21/22 वर्षों के बाद भिलाई पेयजल आवर्धन योजना एवं दुर्ग पेयजल आवर्धन योजना लागू करने के बाद भी दुर्ग जिले को पेयजल प्रदाय हेतु ट्रक-टैंकरों से निजात नही दिला पाये,और 20 माह में अगर 50,000 नल कनेक्शन नही दे पाये तो हमारी कार्यप्रणाली व प्रशासनिक क्षमता पर निश्चित रूप से प्रश्नचिन्ह लगता है।
उन्होंने निगम सरकार व प्रदेश सरकार की पेयजल व्यवस्था कार्यप्रणाली को लेकर उंगलियां उठाते हुवे आम जन को राहत प्रदान हो इस हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रीष्म ऋतु को देखते पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दागा निशाना
