पाटन।स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा अपने प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने , कोरोनाकाल में विशेष भत्ता देने एवं अन्य मांगों को लेकर प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 21 मार्च से रायपुर में बूढ़ातालाब के पास स्थित धरना स्थल पर करने वाले हैं।
संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि कोरोना काल मे प्रदेश भर में स्वास्थ्य संयोजको द्वारा बिना अवकाश के 2 वर्ष तक सेम्पलिंग , ट्रेसिंग, आइसोलेशन, एवं कोरोना टीकाकरण का कार्य करने के साथ साथ 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं 14 स्वास्थ्य योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करते आ रहे है व अपनी मांगों के संबंध में लगातार आवाज उठाते रहे है ।पूरे प्रदेश से लगभग 37 विधायको ने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री जी के नाम से अनुशंसा पत्र भी शासन को भेजा गया है परंतु आज पर्यंत तक हमारी मांगों पर विचार नही किया गया है जिसके कारण स्वास्थ्य संयोजको ने कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र एवं माँगो की ओर ध्यानाकर्षण हेतु अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है जिसके समर्थन में जिला दुर्ग के लगभग 130 उप स्वास्थ्य केंद्रों के लगभग 250 कर्मचारी जिसमे समस्त स्वास्थ्य संयोजक महिला व पुरूष , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगे एवं पूरे राज्य से लगभग 15000 स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल पर रहेंगे जिससे जिले में कोविड टीकाकरण , उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले प्रसव , बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण ,गर्भवती व शिशुवती महिलाओं की जांच ,बच्चों को विटामिन ए ,आयरन सिरप कृमिनाशक दवाई ,सामान्य सर्दी खांसी का इलाज,परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले ऑपरेशन ,कुष्ठ व टीबी मरीजो की दवाई ,दिव्यांगों की जांच ,उल्टी दस्त के मरीजो का इलाज ,बुखार के मरीजो का खून जांच व दवाई ,ग्रामीणों की बीपी व शुगर जांच ,मोतियाबिंद के ऑपरेशन, बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र ,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस से इलाज व अन्य समस्त शासकीय कार्य पूर्णतः ठप्प हो जाएंगे।
विदित हो कि 2018 में 46 दिन तक संघ ने हड़ताल किया था उस समय दुर्ग जिले के 256 स्वास्थ्य संयोजको को बर्खास्तगी झेलनी पड़ी थी लेकिन कर्मचारी फिर से एक बार शासन प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा जिला कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग को सूचना दे दिया गया है साथ तीनो ब्लॉक धमधा, निकुम व पाटन में भी खंड चिकित्सा अधिकारियों को हड़ताल में जाने की सूचना दिया जा चुका है ।ज्ञापन देने वालों में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दामिनी साहू ,सचिव चंद्रहास देशमुख, प्रीतम साहू,उपाध्यक्ष संजय रावन्हत्ते ब्लॉक अध्य्क्ष मुकेश साहू,नरेंद्र साहू,उत्तरा साहू एवं सक्रिय सदस्य बसंत साहू,खेलेंद्र कुर्रे, राकेश सार्वा,जगदीश साहू,नीलकमल साहू, आशीष राजपूत, नंद किशोर , भूपेन्द्र, देवनारायण, विकास चंद्रवंशी,टेमेंद्र देशमुख, कुसुम लता भारती, ओ.पी भारती, चित्रसेन,मनोज साहू,रूपेश उपस्थित रहे।
