डेंटिस्ट कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की गई

उतई (सतीश पारख)खण्ड चिकित्सा अधिकारी निकुम डॉ डी के बेलचंदन के मार्गदर्शन में विगत दिनों 10 मार्च को उतई क्षेत्र के ग्राम कातरो के ग्राम पंचायत में टीसीसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के डेन्टिस्ट डॉ दुर्गेश वर्मा व डेण्टल सहायिका के द्वारा मुँह के कैंसर हेतु 25 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गयी जिसमे से दो ग्रामीणों के मुँह में छाले पाये गये जिन्हें ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई रेफर किया गया।
इस संबंध में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने बताया कि जो लोग पान, गुटखा ,तम्बाकू के आदी होते हैं उन्हें माउथ कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है, ऐसे में सही समय पर बीमारी का पता चल जाये तो उसका ईलाज संभव है।इसी कारण कैम्प लगाकर स्क्रीनिंग के माध्यम से बीमार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है एवं उन्हें पान, गुटखा, तम्बाकू का सेवन न करने की समझाइश दी जा रही है। यह कैम्प हर 15 दिनों में उतई क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामो में आयोजित किया जायेगा।अगला कैम्प पाऊवारा में आयोजित किया जायेगा। मुँह से संबंधित छालों की जाँच व ईलाज करवाने के लिए सी एच सी उतई के कमरा नं 8 के डेण्टल डिपार्टमेंट में ओ पी डी समय मे डॉ दुर्गेश वर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *