लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
गरियबन्द जिला मुख्यालय के अंतिम छोर घने जंगलों के बीच स्थित ग्राम पंचायत दांतबांय में एकता परीषद के तत्वाधान में आज वाद संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित वाद संवाद कार्यक्रम में जिला समन्वयक नुरानि जैन के नेतृत्व में हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति फिरतु राम कवंर जनपद सदस्य छबि राम नेताम सरपंच महेश मरकाम एवं आसपास के ग्राम रायआमा, गोड़लबाय, लिमडीही, डूमरबहरा, लिटीपारा, भैसादादर, कोचईमुडा, कोडोपाली के सैकड़ो महिला एवम पुरुष शामिल हुए। वाद संवाद में शामिल ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्या जिसमे वन पट्टा और डूमरबहरा से ऊंडा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क निर्माण, पोरेल नदी से सिंचाई के लिए डायवर्सन निर्माण, नवागढ़ और लिटीपारा के बीच मे बहने वाली पैरी नदी में पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा एकता परिषद के तत्वधान में जिला पंचायत के सदस्य को ज्ञापन सौंपा गया।
