पाटन—प्राथमिक प्रधान पाठक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठकों की शाला विकास प्रबंधन समिति क्षमता विकास प्रशिक्षण बीआरसी भवन पाटन में संपन्न हुआप्रधान पाठकों को शाला विकास प्रबंधन समिति क्षमता विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पाटन विकासखंड के शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले , बीआरसीसी खिलावन चौपड़िया के द्वारा द्वितीय चरण प्रशिक्षण की शुरुआत किया द्वितीय चरण में कुल 19 संकुल के प्रधान पाठक की सहभागिता रही ।समस्त मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण के लाभ एवं शाला विकास समिति सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में दुर्ग डाइट की प्राचार्य भट्टाचार्य ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि शाला विकास प्रबंधन समिति एक आईना होती है और स्कूल को बेहतर बनाने में उस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है श्रीमती वंदना सिंह के द्वारा भी शाला प्रबंधन समिति के बेहतर संचालन साथ ही समुदाय को साथ लेकर के शैक्षणिक कार्य की गतिविधियों के ऊपर प्रकाश डाला गया बीच-बीच में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रेरणा गीत एवं लिखित में फीडबैक प्रस्तुत किया गया। मास्टर ट्रेनर से के द्वारा यहां एसएमसी की प्रशिक्षण लेने के उपरांत अपने शालाओं के प्रबंधन समिति को प्रशिक्षण देते हुए चर्चा किया गया। मास्टर ट्रेनर से के रुप में संजय मैथिल, महेंद्र बहादुर, कृष्ण कुमार शर्मा, तेजेंद्र कुमार जोशी सर, लोकनाथ सोनवानी सर, ओम प्रकाश साहू , पुष्प लता साहू , अमित चंद्राकर एवं प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू, संतोष वर्मा, श्री कामडिया , मनोज कुमार कौशिक, गिरजा शंकर साहू इस प्रकार 19 संकुल के समस्त प्रधान पाठक की सहभागिता रही।
शाला विकास प्रबन्धन समिति क्षमता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न,,
