रोशन सिंह@उतई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन के मार्गदर्शन में पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के गठन तथा बूथ कमेटी बनाने हेतु दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत – डुमरडीह, घुससीडीह, खोपली, कातरो में वरिष्ठ कांग्रेसियो युवाओ के साथ लगातार बैठक लिए जिसमे जोन प्रभारी दिवाकर गायकवाड़ रिवेन्र्द यादव, टिकेश्वरी देशमुख, डॉ पिलेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, इंद्रजीत देशमुख ब्लॉक सचिव, आदि के द्वारा ग्रामो में पहुच कर कार्यकर्ताओ से बैठक कर कार्यक्रमो के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओ की अधिक से अधिक भागीदारी हो इस पर चर्चा हुई साथ ही बूथ कमेटी की बैठक लेकर कांग्रेस की सदस्यता अभियान अधिक से अधिक संख्या में जोड़ते हुए सदस्य बनने के लिए जोर दिया गया साथ ही साथ डिजिटल सदस्य्ता हेतु सदस्यो का चयन कर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को कहा गया।
इस अवसर पर डुमरडीह सरपंच चछुप्रभा महिपाल खोपली उपसरपंच सुमन साहू घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले नीलम मार्कण्डेय गनपत बारले,प्रदीप पाटिल भोजराज, हेमकुमार मांडले , सुमन साहू, जनार्दन साहू, पुष्पा साहू, सुमन बाल्मीकि, सूर्यप्रकाश, जेबा खान, टिकेश्वर राहुल महिपाल, मनीष साहू, राजेन्द्र कुमार, बल्ले नीलम मारकंडे आदि कांग्रेश कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काँग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान पर जोर
