सतनाम महापुराण का श्रवण पान करने पहुंचे ओएसडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता…

जामगांव आर।समीपस्थ ग्राम खोला में सात दिवसीय सतनाम महापुराण का आयोजन सतनामी समाज खोला एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में किया गया।कथा वाचक प. मेहत्तरू राम बारले एवं उनके सहयोगियों के द्वारा सुमधुर भजनों से आयोजन को सफल बना दिया।
पंडित बारले जी ने गुरु महिमा के ऊपर प्रकाश डालते हुए आज हम सबको गुरु बाबा घासीदास जी के सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाने का प्रेरणा प्रदान किए हैं। मनखे मनखे एक समान, छुआछूत के भेदभाव से दूर, सत्य, अहिंसा को अपने जीवन का सर्वोपरि सिद्धांत बतलाया है।

अन्तिम दिवस के बेला में श्रवण पान करने मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, डॉ आर एस बारले,सोहन बघेल,दिनेश टंडन, सभापति विमला बालाराम कोसरे, रूपचंद साहू, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,संजय यदु,भेष आठे जोन प्रभारी,चतुर साहू,कपूर साहू,राजा राम गहिरवार,नाथू बारले सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *