उतई ।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता किरण शर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, छालीवुड अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम,सरपंच तेजराम चंदेल के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।शर्मा मैडम को सम्मान मिलने पर प्राचार्य चंद्रकिरण साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई प्रेषित की साथ ही साथ विधायक के स्टाप छात्राओं ने भी हर्ष जताया।इस दौरान साहित्य अकादमी अध्यक्ष चंद्रकांत साहू महासचिव रेखा शर्मा सयोंजक शिवनारायण देवांगन आदि उपस्थित थे।
हनोदा स्कूल में नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
