भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम के नेतृत्व मे पुरानी पेशंन बहाली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ओर मनीष बंछोर को विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंप कर शीध्र पूरी कराने अपील की है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि 14प्रतिशत महंगाई भत्ता, सातवें वेतन के अनुरूप गृहभाडा भत्ता स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने ,पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को एक विशेष वेतन वृद्धि,संविदा एवं एन एच एम के कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की ए एन एम को नियमित करने ,जीवन दीप कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर भुगतान संबंधित मांग सौपी गई है। कर्मचारियों ने ओएसडी आशीष वर्मा एवं मनीष बंछोर को बताया कि पुरानी पेशंन बहाली से हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्रिमंडल के हम हमेशा आभारी रहेगे। इस दौरान यशवंत साहू,मुरली मनोहर वर्मा,देवेंद्र राजपूत, देवश्री पांडेय, सोनसीर देशलहरे, श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती ए दत्ता,वर्षा सुल्लेरे,पी स्वामी , हेमलता निर्मलकर ,वर्षा वर्मा, बेणु गवेल,शांता पाटिल, नीना चक्रवर्ती, संध्या वर्मा ,नेहा साहू ,हर्षा मानिकपुरी, जे डी मानिकपुरी सहित बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
