राज्य सभा सांसद फुलो देवी नेताम का राजिम में हुआ जोशीला स्वागत

रोशन अवस्थी की रिपोर्ट…..

राजिम। श्रीमती फूलो देवी नेताम राज्य सभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस छ.ग. का शुभागमन पर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व विधायक राजिम अमितेश शुक्ल के दिशानिर्देश व जिला महिला कांग्रेस के नेतृव में पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक राजिम में फटाके के गुंजो के साथ जोशिला स्वागत किया गया | फुलो देवी नेताम द्वारा पं. श्यामाचरण शुक्ल के प्रतिमा पर फुल माला अर्पण कर आगे कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कीये | राजिम से फिंगेश्वर होते हुवे छुरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम कोठी गांव में खाद्य वितरण केन्द्र का लोकार्पण कर ग्राम कनसिंघी में जिला स्तरीय कबड्डी खेल आयोजन शुभारम्भ में शामिल हुवें। जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक ध्रुव , महिला जिला अध्यक्ष पद्मा दुबे, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद डा. आनंद मतावले , जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष दुबे, वंदना राजपूत, आई टी सेल व सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रामगुलाल साहू, पुष्पा साहू, दुर्गा सोनी, धनेश्वरी वर्मा, प्रीती पाण्डे, मनीषा शर्मा, गायत्री साहू, टिकम तारक, गोदू राम दनके, भुपेन्द पटेल, सोनी के साथ साथ सभी महिला कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, आई टी सेल व सोशल मीडिया के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, युवां कांग्रेस, एन एस यु आई, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपडी़,असंगठित कामगार,अल्प संख्या एवं कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व जनप्रतिनिधी उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *