रोशन अवस्थी@देवभोग। फर्जी शिक्षा कर्मी मामला अब फिर से गरमाने लगा है पूर्व में बर्खास्त शिक्षाकर्मी की टोली ने जिला मुख्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया था। गरियाबंद जिले में 2005 ,_ 2007 में कुल 129 शिक्षा कर्मी द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी पाने का मामला सामने आया था। इस मामले में जॉच भी शुरू हुआ और जांच में सही पाया गया। दिनाक 20. 10. 2020 को जांच प्रतिवेदन पेश किया गया। उक्त दोसियो पर कानूनी कार्यवाही भी हुई परंतु 129 लोग अब तक इन्हें हटाने की कार्यवाही को पूरा नहीं किया गया है। 129 अभ्यर्थी पक्ष द्वारा टीम बनाकर मान मनोवल करते हुए शांत करने में सफल रहे और मामला को दबा दिया गया। प्रतिवेदन पर उचित कार्यवाही नही हुआ वर्ष 2005 2007 के फर्जी शिक्षा कर्मी मामले में गंभीर अनिमियता पाए जाने के पश्चात कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया लेकिन आज तक उचित कार्यवाही नही हुई इस क्षेत्र के बेरोजगार साथी नाराज है। योग्यता वाले बेरोजगार घूम रहे है और फर्जी लोग नौकरी कर रहे है आखिर में दोसी कौन बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री से और राज्यपाल से शिकायत करने की तैयारी में है किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी अवस्थी ने भी कहा है कि जल्द से जल्द शिकायत करेंगे ताकि बेरोजगार को मौका मिले और दोषियों पर कार्यवाही हो।
