पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा को कुछ नया करने के लिए जाना जाता है छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बॉडी व बिहान योजना से जुड़कर बाड़ी,वर्मीकम्पोस्ट खाद,मशरूम उत्पादन, बोरा सिलाई व प्रिंटिंग सहित विभिन्न कार्य सफलता पूर्वक करते हुए स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा मे अनुकरणीय कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी 30 महिला स्वसहायता समूह व 10 महिला जनप्रतिनिधियों का प्रशस्ति पत्र एवम श्रीफल देकर सम्मान किया गया। सरपंच श्रीमती अंजीता साहू ने कहा कि बिहान अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह का गठन हुआ है और बिहान का मतलब उजियारा होता है और गांव की समूह की महिलाएं गांव का नाम पूरे छत्तीशगढ़ में रौशन कर रही है, सचिव महेंद्र साहू ने महिलाओ को ग्राम स्तर पर सारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समूह स्तर पर शासन के सहयोग से रोजगार दिलाने की बात कही। कर्यक्रम का संचालन गोपेश साहू पंच ने किया। उक्त अवसर पर उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच तकेश ठाकुर, टीकाराम देवांगन, पुरेन्द्र जांगड़े, आरती साहू, तनुजा, नोमन्त धर्मगुड़ी, कुमारी साहू, मालती ठाकुर, मालती जोशी, देवसर देवांगन, इंदु देशलहरे, रूखमणी ठाकुर, सक्रिय महिला प्रेमलता साहू, डिलेश्वरी साहू, पुरुषोत्तम कुर्रे,इंतिजाराज सहित समूह के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पतोरा में हुआ 30 महिला समूह और महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान
