अतिरिक्त भवन जर्जर होने पर भी बनाया गया रसोइया रूम

रोशन अवस्थी@देवभोग। इन दिनों देवभोग विकासखंड के खोकसरा के पूर्व माध्यमिक शाला में जर्जर स्थिति भवन पर बनाया गया है रोसयाई रुम जबकि यह अतरिक्त भवन 2011-12 में निर्माण किया गया था लेकिन जर्जर अवस्था होने के चलते भवन को उपयोगकर्ता करने पर मना किया गया लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी द्वारा यह भवन को पुनः शासन के नियम को ठेंगा दिखाकर यह अतरिक्त भवन को उपयोगकर्ता बना कर रोसया रूम जैसे संचालित किया जा रहा है।
जिसमें हमेशा डर की आशंका बनी रहती है ?अब जिम्मेदार अधिकारी के कार्य प्रणाली पर यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर जर्जर अवस्था में किस तरह का रसोइया रूम संचालित किया जाता है ?
जब शासन द्वारा निर्देश किया गया फिर किस तरह वह अतरिक्त भवन रसोईया रुम बना। अब देखना यह होगा कि इस समाचार प्रकाशित होने के बाद कितने दिनों बाद विभागी अधिकारी द्वारा यह भवन को खाली कराया जायेगा।

क्या कहते है विभागीय अधिकारी

आप पंचायत से लिखाकर लाईये फिर खाली कराया जायेगा और बंद किया जायेगा।
प्रदीप शर्मा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवभोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *