बजट से अकोला में खारून नदी के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष – हीरा लाल वर्मा

अहिवारा। छत्तीसगढ़ बजट 2022 -23 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोला बगीचा के पास खारुन नदी में पुल निर्माण हेतु 7 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रूद्रकुमार के अथक प्रयास से अकोला बगीचा केे पास खारुन नदी में पुल निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को शहर से जुड़ने में मदद मिलेगी। इस मार्ग से रोज सैकड़ों कामगार मजदूर औद्योगिक क्षेत्र उरला बिरगांव में कार्य करने जाते हैं इस पुल के निर्माण से उन्हें बरसात के दिनों में भी कोई परेशानी नहीं होगी।ब्लाक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के अध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने बजट में अकोला के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री गुरु रूद्रकुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *