रोशन अवस्थी@देवभोग। कहते हैं कि..खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान इन दिनों देवभोग विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टर को लेकर कईयो
सवाल उठ रहे हैं तो दुसरी ओर उड़ीसा के झोला छाप डाक्टर आकर बेधड़क से खोकसरा खम्हारगुडा ठिरलीगुडा सहित आस पास कईयो गांव व घर तक जाकर इलाज कर रहे हैं मानो तो जैसे डिग्रीधारी डाक्टर कि तरह और हाई डोज देकर डबल दामों पे पैसा ऐंठ रहे हैं
लेकिन ऐसे में भी विभागीय अधिकारियों द्वारा चुप्पी साधे हुए हैं ?
लेकिन ऐसे में विभागीय अधिकारी के उपर कईयो सवाल
उठ रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर देवभोग विकासखंड के खोकसरा व आस पास कईयो गांव को बेहतर इलाज मिल सके जिसके लिए खोकसरा में आयुर्वेद चिकित्सक व हेल्थ औन वेलेसेस सेन्टर का सुविधा उपलब्ध कराई गई है लेकिन पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कालाहांडी परला से आकर झोलाछाप डॉक्टर बेधड़क से इलाज करना यह चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह होगा कि इस समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागी अधिकारी द्वारा कितने दिनों में इस झोलाछाप डॉक्टर के उपर कारवाही करते हैं।
क्या कहते है विभागीय अधिकारी अंजु सोनवानी बी एम ओ देवभोग
कुछ दिन पहले कारवाही किया गया है और जो अभी सूचना प्राप्त हो रही है इसका भी कारवाही किया जाएगा। झाखरपारा क्षेत्र में सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे
