बेमेतरा। सर्व ब्राह्मण समाज के महिला मंच बेमेतरा जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गौतम के द्वारा अपनें जन्मदिन पर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। युवा मंच के महासचिव प्रांजल पाण्डेय नें भी रक्तदान किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के उप प्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला महामंत्री राजेश पाण्डेय ,पार्षद नीतु कोठारी ,ललिता साहू, आरती यादव, विनोद राघव ,शिवम साहू, ममता ताम्रकार नित्या साहू उपस्थित रहे। सभी लोगों ने वर्षा गौतम को जन्मदिन की बधाई दी।
सर्व ब्राह्मण समाज के महिला जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर किया रक्तदान
