अचानकपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन: सरकार की गौठान योजना से महिला समूह को मिल रहा है रोजगार -रामबाई सिन्हा


पाटन। महिला बाल विकास जामगांव एम परियोजना अंतर्गत ग्राम अचानकपुर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा थी। विशेष अतिथि जनपद सदस्य डागेश्वरी धनकर थी। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में महिलाओ के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिये प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ हम सबको मिल रहा है। सरकार की गौठान योजना से महिला समूह को रोजगार मिल रहा है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष द्वारा गर्भधात्री माताओं की गोद भराई की रस्म एवं बच्चों को अन्न प्रासन्न भी करवाया गया। साथ ही व्यजन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कुर्शी दौड़, नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से संध्या सिंह, अंजूम अली ठाकुर, माधुरी वर्मा, पूर्व सरपंच कस्तूरी साहू, सुशीला साहू,मोना साहू,खेमलता साहू,बूंदा साहू, कृष्णा साहू,कमलेश्वरी,खेमीन साहू,सुमित्रा निर्मलकर,महिला पुलिस स्वयं सेविका, मितानीन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *