माकड़ी ब्लॉक में महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

कांकेर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट 2022-23 में विकासखंड माकड़ी में नवीन महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा किये जाने पर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि माकड़ी ब्लॉक की सभी विद्यार्थियों को लगभग 35-40 किलोमीटर सफर करके जाना पड़ रहा था। भविष्य की शिक्षा को नजर में रखते हुए महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *