छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लिए बजट पेश किया है, राजीव न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूर को प्रति वर्ष 6000 से बढ़ाकर 7000 किया है । उक्त बातें नगर पंचायत पाटन के वरिष्ठ पार्षद ने कही की पुरानी पेंशन बहाली निश्चय ही कर्मचारी की उत्सव माहौल को देखकर समझा जा सकता है ।
विकास कार्य के लिए स्थानीय विधायक के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों का ही अच्छा खासा ख्याल रखा है । हाट बाजार किलिनिक की सफलता को देखकर हम वार्ड स्तर पर लागू करना सवेदनशील सरकार की परिचय है ।शहरी नागरिकों के लिए कलेक्टर व्दारा निर्धारित दर के हिसाब से 30 प्रतिशत संम्पत्ति कर पर छूट दिया गया है । युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा को शुल्क निहित किया गया है साथ ही युवा की रचनात्मक गतिविधि के लिए राजीव मितान क्लब के तहत प्रति वर्ष 1 लाख रुपये ,और महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप गांवों में गांधी परिकल्पना को आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर गांव के तहत गौठान में महिला सम्बलीकरन करके गांव में फूड पार्क की स्थापना जो गांव को आगे बढ़ाएगा ।
हमारे देश की जी डी पी से बढ़कर हमारे राज्य की घरेलू आर्थिक विकास एक सन्देश दे रहा है सबले बढ़िया, भूपेश भैया .. .
छःत्तीसगढ़ की बजट छत्तीसगढ़िया हित मे है–लीलाधर
