उतई (सतीश पारख)..राजधानी रायपुर में बूढ़ा तालाब के धरना स्थल से विधानसभा का घेराव करने के लिए 10680 से भी अधिक पंचायत सचिव पूरे प्रदेश भर से आए थे यह सभी अपने शासकीय करण को लेकर धरना दे रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर टैंक भी मंगाए गए हैं और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए हैं, चार महिला प्रदर्शनकारी बेहोश हुए, घायल प्रदर्शनकारियों में संगठन की महिला प्रांताध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, राकेश चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर आदि प्रमुख है ।।

यह सभी प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो इन्हें पुलिस बल के द्वारा कालीबाड़ी चौक से पहले ही रोक दिया गया इसके बाद यह सभी प्रदर्शनकारी वहीं बैठ कर धरना प्रदर्शन करने लगे और तालियां बजाकर हल्ला बोल नारा लगाकर अपना विरोध जताने लगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में पंचायत सचिवों के आंदोलन को मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री ने दिसंबर 2021 तक शासकीयकरण करने का वादा करके हड़ताल खत्म करवाया था लेकिन समय पूरा होने के तीन माह बाद भी शासन द्वारा कोई सुध नहीं लेने के आज पंचायत सचिवों द्वारा वादा निभाओ रैली आयोजित किया गया है।
