*दुर्ग राज के ग्राम औंधी में दुर्ग राज के राज प्रधान दुलारी वर्मा एवम महिला अध्यक्ष गीता गुलाब वर्मा के नेतृत्व में महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़,फुगड़ी दौड़ तेज चाल प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमें प्रथम ,द्वितीय आने वाले को इनाम दिया गया। फ़ाग गीत के साथ फूलो की होली खेली गई ।ग्राम के बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।खोल दो सारे बंधन हमारे हर मंजिल को हम पा जायेगे” । राज प्रधान दुलारी वर्मा महिलाओ के विषय में कहती है एक औरत के कई रूप मां बहन पत्नी बेटी और उसे ईश्वर से बढ़कर स्थान दिया गया है ।कहा जाता है नारी की पूजा होती है ।वहां देवताओं का निवास होता है।नारी शक्ति ही वह शक्ति है जो साहस परिश्रम और दूरदर्शिता से असंभव को भी संभव कर दिखाती है। यह कहा भी गया है कि आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब सिर्फ एक आदमी ही शिक्षित होता है और एक महिला को शिक्षित करते हो तो वह एक पीढ़ी को शिक्षित करती है।आओ आज हम महिलाएं मिलकर एक शपथ लेते हैं आओ हम मिलकर समाज की कुरीतियों को दूर करें ।बाल विवाह भ्रूण हत्या बेमेल विवाह तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे सभी प्रकार के अत्याचार को दूर कर ।एक नया युग बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा ले। और हम अबला नहीं सब ला बनकर दिखाएं।मुस्कुरा कर दर्द भुलाकर रिश्तो में बंद थी दुनिया ।सारी हर पल को रोशन करने वाली वह शक्ति है। एक नारी” ।।
महिला अध्यक्ष गीता गुलाब वर्मा ने ग्राम औंधी के समस्त महिलाओं का इस क्षण में भागीदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर साधना वर्मा,विटावन वर्मा,शारदा वर्मा,रीना वर्मा,डाली वर्मा,लक्ष्मी वर्मा,गीता देवी बंछोर, चंचला नायक,सुधा वर्मा,मिथिला खिचीरिया, ग्राम औंधी समस्त महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी वर्मा ने दी

