उतई (सतीश पारख)08 मार्च 2022 समय 02:00 बजे अंतर्राष्टीय महिला दिवस में महिला स्वास्थ्य संगोष्ठि व स्वास्थ्य शिविर आरोग्यवेदा अस्पताल उतई में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डाँ विनिता ध्रुवे प्रसुति व स्त्री रोग विशेषज्ञ (एम.बी.बी.एस., एम.डी.प्रसुति व स्त्री रोग) – जिला अस्पताल दुर्ग, विशिष्ट वक्ता डाँ भारती यादव (बी.एन.वाय.एस.) योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ – जिला वेलनेस अस्पताल राजनांदगांव, विशिष्ट वक्ता डाँ वर्षा चंद्राकर (बी.ए.एम.एस.) क्षार सूत्र विशेषज्ञ – वर्षा आयुर्वेदिक पाईल्स केयर क्लीनिक नेहरु नगर भिलाई रही। कार्यक्रम में उतई नगर के साथ साथ पतोरा के महिला सरपंच श्रीमति अंजिता गोपेश साहू, उमरपोटी के पंच/नर्स कुन्ती यादव जी, सेलूद की प्रधान पाठक सरिता कुंजाम, उतई नगर के छत्तीसगढ़ी फोक डांस के प्रशिक्षक व तुलसी चौरा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के सदस्य संगीत रजक, एवं उतई नगर के समस्त महिला पार्षदगण,स्व सहायता समूहके नगर अध्यक्ष रंजना चंद्राकर व इसी समूह के वार्ड अध्यक्ष प्रमिला पटेल, उतई नगर व नगर के समीपस्थ ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन , जानकी साहू, चंद्रिका पटेल, राजकुमारी साहू, बिमला ठाकुर, खेमिन पटेल, लीलावती साहू व अन्य मातृशक्ति शामिल रहे।
मुख्य वक्ता डाँ विनिता ध्रुवे द्वारा महिलाओं के बीमारियों व उनसे जुड़ी बारीकियों जिसे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के साथ कैसे निराकरण कर सकते हैं व नारी हर क्षेत्र में कैसे प्रगति की ओर अग्रसर हो बताया गया, डाँ वर्षा चंद्राकर ने पाईल्स, कब्ज व उनसे जुड़ी हुई समस्या पर व डाँ भारती यादव यादव ने महिलाओं को अपने दैनिक भागदौड़ भरी जिदगी में योग व प्राकृतिक चिकित्सा को कैसे शामिल कर बीमारी से कैसे निजात पाऐं व उसे होने ही न दें पर जोर देते हुए रोग मुक्त जीवन शैली बताऐ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति झरना पटेल ( एम.एस.सी.-डी.एफ.एस.एम., बी.एस.सी.) आहार काउंसलर व आहार चिकित्सक आरोग्यवेदा करेंगी, कार्यक्रम का आयोजन डाँ प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदाअस्पताल उतई व भिलाई द्वारा किया गया।
विश्व महिला दिवस में महिला स्वास्थ्य संगोष्ठि व स्वास्थ्य शिविर का सफलतम आयोजन आरोग्यवेदा अस्पताल उतई में संपन्न
