उतई।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 7 एकता नगर में स्थित बहुउद्देशीय सभागार में 9 मार्च को सुबह 11 बजे से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।सीएमओ सोहेल कुमार ने बताया की इस आयोजन में स्वच्छ क्लीन सिटी के तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली, स्व सहायता समूहों के महिलाओं एवम वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सहित सभी पार्षद,एल्डरमैन की उपस्थिति रहेगी।
उतई नगर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
