रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा प्रेरित ग्राम सिंहपुर, रेंगाकठेरा, केसला, सिवनीखुर्द, रुआतला मचानपार और डोम्हाटोला ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया. कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव ग्राम डोम्हाटोला में किया गया.
डोम्हाटोला में महिला दिवस के आयोजन में सहभागी रहे महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव, स्वास्थ्य विभाग राजनांदगांव, एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने का उद्देश्य आवश्यकता और अब तक की यात्रा के ऊपर चर्चा हुई.
अतिथि गण ने महिला दिवस के महिला दिवस में महिलाओं के उत्थान हेतु किए जाने वाले विभिन्न कार्यों वह विषयों पर चर्चा किया. रिलायंस फाउंडेशन ने विगत 10 वर्षों में राजनांदगांव क्षेत्र में महिलाओ के विकास मैं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी
और आने वाले समय में अन्य सहयोगी संस्थाओं को इन विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील की.
आजीविका हेतु श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समूहों को सम्मानित किया गया. महिला बाल विकास विभाग ने पोषण की संपूर्ण जानकारी दी. दिग्विजय कॉलेज के छात्रों के द्वारा नाटक की प्रस्तुति से जन सामान्य को जागरूक किया.
स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर लगा कर के हिमोग्लोबिन शुगर और ब्लड प्रेशर जैसे सामान्य लक्षणों की जांच की, जिसमें कुल 42 लाभार्थियों का टेस्ट किया गया.
रिलायंस फाउंडेशन से टीम लीडर श्री देवेंद्र पटेल एवं बालकिशन यदुवंशी कार्यक्रम में शामिल थे. कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेणुका प्रकाश, परियोजना अधिकारी प्रीत राम पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी, जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक देवांगन, दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य श्री केएल तांडेकर, एवं समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, ग्राम पंचायत डोम्हाटोला की सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू, सरपंच अध्यक्ष श्री नोमेश वर्मा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा प्रेरित इन 7 कार्यक्रमों में कुल 90 महिला बचत समूह से 410 महिलाओं ने भाग लिया, बच्चे व पुरुषों के साथ लगभग 600 लोगो ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया. रिलायंस फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स गोपाल दास साहू ग्राम पेटे श्री, तेजस्वी वर्मा ग्राम बांसुला, राघवेंद्र कुमार राजेकर ग्राम सालटिकरी का विशेष योगदान रहा.
