उतई(सतीश पारख)..दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनरेगा कार्य स्थल पर ज्यादा श्रम दिवस 150 दिन काम करने वाले परिवार की महिलाओ व उम्रदराज महिला श्रमिकों का शाल श्री फल देकर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव द्वारा सम्मान किया गया। विदित हो देश प्रदेश सहित दुनिया भर में महिला दिवस के दिन मातृशक्ति का विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तित्व का उत्साह के साथ सम्मान दिया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में मनरेगा के तहत चल रहे नये तालाब निर्माण कार्य स्थल पर श्रम साधको की मौजूदगी में सम्मान जागते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेंद्र यादव ने अपने उदगार में परिवार व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका को चिन्हांकित करते हुए दुर्ग जनपद में सबसे ज्यादा मानव दिवस तथा ज्यादा महिला मानव दिवस सृजन करने वाले ग्राम पंचायत बोराई सहित गांव के श्रमिकों को बधाई प्रेषित की।मनरेगा कार्य स्थल पर वरिष्ठ महिला श्रमिको में कुसुम साहू ,कमला साहू ,सोहद्रा साहू ,बेलसिया पाटिल ,धनबति एवम गांव में सबसे ज्यादा 150 दिवस पूरा करने वाले परिवार में पांचबत्ती यादव ,धनमत लताबाई ,संगीता ,विमल साहू ,तीजिया साहू ,समित ,सुनीति ठाकुर ,देवयानी ,सती साहू का सम्मान किया गया । इस अवसर पर ग्राम सरपंच पद्मा साहू ,पंच किशोर यादव ,पंच गायत्री ठाकुर ,पंच शंकर साहू ,सचिव तामेश्वर साहू ,बी एफ टी झमेन्द्र देशमुख ,शशि साहू ,कैलाश सिन्हा ,डर जितेंद्र साहू ,मनहरण ढीमर ,नाममु सिन्हा ,प्रितलाल ,नेतराम साहू ,ढालसिंह ,सहित सैकड़ों मनरेगा श्रमिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि यादव ने किया मनरेगा स्थल में मातृ शक्ति का सम्मान
