पाटन। ब्लॉक के ग्राम अरसनारा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत में महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि महिलाओं के बिना संसार की कल्पना नही किया जा सकता है। आज के समय मे महिलाएं देश व समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही है। अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं है, वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही है और समाज मे एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रही है । इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी को याद करने और जिस प्रकार से सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़कर कार्य कर रही, उस जज्बे को यादगार बनाने एवं दूसरों के लिए प्रेरणा स्वरूप आज के दिन 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्राम पंचायत के महिला पंचों का सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर पंच किशन साहू, मन्नू विश्वकर्मा, अश्वनी साहू, दुष्यंत वर्मा, विनोद यादव उपस्थित थे।
