अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

भुवन पटेल@कवर्धा। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम कार्यक्रम में भोरमदेव क्लब परिसर में पुलिस विभाग, प्रशासन आदि विभागों की महिला अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों को विधिक प्रावधानों से जागरूकत कराते हुए श्रीमती स्वर्णलता टोप्पो, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधान, महिलाओं के विधिक अधिकार संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। इसी तरह अन्य कार्यक्रमों में पीएलव्हीगण श्री चन्द्राकांत यादव एवं श्री तरूण सिंह ठाकुर द्वारा अटल आवास घुघरी में महिला बाल विकास के मितानिनों को, मिनीमाता चौक, कवर्धा में मितानिनों तथा पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी एवं उनके अधिकार संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। चारों कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं की संख्या 4000 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *