ग्राम पंचायत उफ़रा में मनरेगा में काम कर रही महिलाओं का कियॉ गया सम्मान,,,,,कार्यस्थल पर मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

पाटन—ग्राम पंचायत उफ़रा में अंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजगार गारंटी के अंतर्गत कार्यरत महिला श्रमिको का सम्मान श्रीफल भेंट करके कियॉ गया।
मुख्य रूप से महिला मुखिया परिवार जॉब कार्ड धारक,भूमि सुधार के माध्यम से अपनी खेत सुधार से संतुष्ट एवमं मनरेगा में 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवार के महिलाओ व महिला मेट का सम्मान किया गया एवमं मनरेगा में काम कर रही सभी महिलाओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया।
आज कार्यक्रम को पूरी तरह महिलाओं के कार्यक्रम के रूप में मनाया गया।।

महिला अपने घर के साथ साथ ग्राम विकास में भागीदार-सरपंच ढाल सिंह ठाकुर

सरपंच ग्राम पंचायत उफ़रा ढाल सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुवे महिलाओं से अपील की वे मातृ शक्ति आप अपने घर के साथ गांव विकास में भी अपना योगदान व आशीर्वाद दें और सभी काम मे आगे बढ़े।

बड़े से बड़ा काम कर रही है महिलाएं-गायत्री साहू उपसरपंच

उपसरपंच गायत्री साहू ने भी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन दिन की बधाई देते हुवे कहा कि महिलाये आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है वे रेल,जहाज,हवाई जहाज भी चला रही है आप सब भी उसी प्रकार गांव के सभी कार्य मे हिस्सा ले और आगे बढ़े।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ढाल सिंह ठाकुर सरपंच,गायत्री साहू उपसरपंच,धनेश्वरी ठाकुर पंच,रूमती ठाकुर पंच, संजय सोनवानी रोजगार सहायक,श्याम सुंदर निषाद मेट,विष्णु चंद्राकर मेट,महिला मेट दामिनी चंद्राकर,कौशिल्या साहू,ललिता पटेल,तामेश्वरी साहू, ,सोनकुंवर,नमिता साहू,सरस्वती साहू,कुमारी साहू,कलेन्द्री ठाकुर,शांता ठाकुर,ज्योति यादव,उमा साहू,अमरबति पटेल ,बिसेशर पटेल,पुरषोत्तम यादव,वीरेंद्र साहू,केवल साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *