महिलाएं आत्म निर्भर होकर अपने परिवार का भरण पोषण के साथ साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही है

पाटन। ग्राम सेलूद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सेलूद से द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह के द्वारा मनाया गया l इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा कि आज की महिलाएं आत्म निर्भर होकर अपने परिवार का भरण पोषण के साथ साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही है l कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य नर अपने उदबोधन में कहा कि आज महिला चूल्हा चौका के साथ साथ राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है l हर क्षेत्र में महिलाएं पुरषो के साथ साथ कदम के कदम मिलाकर चल रही आज की नारी अबला नही सबला बना गयी है l कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू ने कहा कि महिलावो के अंदर जो संस्कार है जो परिवार के प्रति जिम्मेदारी से अपना फर्ज निभाती है जिसका जन्म ही सेवा और संस्कार से हुआ है उस भाव से अपने जीवन को जीना ही नारी का मूल उद्देश्य है l महिला दिवस के अवसर पर सभी बहने परिवार के साथ साथ समाज मे भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे यही संकल्प के साथ आगे बढ़े l कार्यक्रम का संचालन श्रीमति ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमति गीता साहू पीआरपी में किया l कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती और छतीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन के द्वारा किया गया l महिलाओ के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं प्रतिभागियों को इनाम भी वितरण किया गया l इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमति त्रिवेणी बंजारे, श्रीमति अंजिता साहू सरपंच पतोरा, श्रीमति एकेश्वरी साहू सरपंच छाटा, श्रीमति मोतिम साहू सरपंच मानिकचौरी, श्रीमति सावित्री नेताम सरपंच परसाहि, श्रीमती संध्या सिंग ADO पाटन,Prp गीता साहू Flcrp हेमपुष्पा साहू, Flcrp संध्या क्षत्रिय, Flcrp गायत्री यादव, Flcrp जया चंद्राकार, Rbk लक्ष्मी साहू, Rbk यामनी यादव, Rbk तुलसी निर्मलकर, कृषि मित्र अनिता यादव, पशु सखी सुनीता सेन, सक्रिय महिला लोकेश्वरी बघेल, सक्रिय महिला संगीता ठाकुर सहित बिहान समूह के बहने अपनी उपस्थिति प्रदान किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *