विक्रम शाह ठाकुर (कुम्हारी)
कुम्हारी । नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 व 24 ग्राम जजंगीरी में अरपा परिक्षेत्र महिला स्व सहायता समूह के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मिता बघेल सुपुत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया समस्त स्व सहायता समूह प्रमुखों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पाहार से स्वागत सत्कार करते हुए समस्त अतिथिगणों का स्वागत किया । महिला पार्षद नीतू रावते, जानकी ध्रुव, कुमारी बाई निषाद, अरुणा साहू पार्षद तथा नगर की अनेक समाजसेवी महिलाएं इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुई। 10 महिला स्व सहायता समूह ने अपने-अपने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को सजा कर रखा जिसका आनंद समस्त ग्राम वासियों ने तो लिया ही इसका अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि स्मिता बघेल ने प्रशंसा की और आयोजन की रोचकता से वह प्रसन्न हुई तथा इस आयोजन के लिए उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई दी उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में अपने कर्तव्य अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है महिलाओं को उन्होंने कहा कि लक्ष्मी स्वरूपा कहा जाता है तो स्त्री अपने घर परिवार का सम्मान करती है अपने परिवार के सभी सदस्यों की सेवा करती है उनके हर प्रकार के सुख दुख में स्वयं को अग्रणी रखती है बावजूद इसके कि वह स्वयं कमजोर होती चली जाती है यहां तक कि रक्त के अभाव में एनीमिया जैसे रोग से ग्रसित भी हो जाती हैं इसलिए इन सभी में शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता जरूरी है ताकि ये स्वस्थ बनी रहे तो पूरा परिवार भी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेगा अपने लघु संबोधन में उन्होंने महिलाओं को हार्दिक बधाइयां देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है इसका समुचित लाभ लेना हर महिला का अधिकार है ।

महिला स्व सहायता समूह द्वारा मुख्य अतिथि से निवेदन स्वरूप कुछ मांगे रखी गई विशेष रूप से स्वरोजगार योजना, प्रशिक्षण के अवसर सुलभ कराने । मुख्य अतिथि स्मिता बघेल ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में इस विषय पर चर्चा कर इसका मार्ग प्रशस्त करेंगी ।मनीष बंछोर ओएसडी मुख्यमंत्री छग शासन ने आयोजन कर्ता महिला स्व सहायता समूहों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि स्व सहायता समूह को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा तथा उन्हें लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा । नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उन्हें इस अवसर पर विशिष्ट बधाई दी कि इस कार्यक्रम को महिलाओं ने अत्यंत ही उत्साह पूर्वक आयोजित कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है वे बधाई के पात्र हैं । इस अवसर पर पार्षद मनहरण यादव, अशोक साहू नीलेश साहू, सूरज कुर्रे एवं लेखराम साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही जंजगिरी तथा आसपास के रहवासी भी इस कार्यक्रम में एकत्र हुए जिससे एक लघु मेले सा आयोजन बन गया था ।
