दुर्ग। 08 मार्च को अंतर्राष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवा संगठन , महिला समूह एवं सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र बोरसी वार्ड-52 में स्वच्छता का महाअभियान चलाकर महिला दिवस को प्रकृति के साथ मनाने का महिलाओ द्वारा अद्वितीय एवं सराहनीय कार्य किया गया, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया, संगठन द्वारा लगाए पौधों को सहेज कर उसपर क्यारी का निर्माण किया गया ताकि गर्मी के दिनों में पौधों को पानी के अभाव में नुकसान ना हो ,एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन को भी महिलाओ द्वारा साफ़ सफाई किया गया, आज के इस स्वच्छता महाअभियान मे साहू समाज बोरसी के पदाधिकारीगण का विशेष सहयोग आज प्राप्त हुआ आज के इस अभियान में विशेष रूप से ललेश्वरी साहू, देवकी टण्डन,काजल साहू, वेणु साहू ,प्रशांत साहू, चाणक्या साहू, कन्हैया साहू, पीताम्बर साहू, गंभीर साहू,,भूषण साहू, प्रीतम साहू , रूपेश साहू, रोहित साहू , खिलेन्द्र साहू, नरोत्तम साहू शिक्षक, पंकज चतुर्वेदी, मनीष पटेल, सुशील साहू, दुष्यंत साहू, विजय साहू, दिलमधुर,चिंटू एवं गाँव के सम्मानीय वृक्षारोपण प्रेमी भोलाराम साहू आदि के सहयोग से यह महाअभियान संपन्न हुआ |
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
