उतई ।विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र किशोर बेलचंद्न के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 7 मार्च 2022 दिन सोमवार को सेक्टर उतई के अंतर्गत ग्राम खोपली,पाउवारा और पुरई में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जानकारी कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, टीबी, कुष्ठ, बीपी, शुगर से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच मितानिन खंड विकास प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम रामटेके एवम् सुपरवाइजर मुकेश कुमार मेश्राम, आर एच ओ दिनेश पाटिल आदि लोगों के सहयोग से ग्रामीणों को प्रेरित कर लाभ लिया गया।
शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से
