ग्राम पोंड मे स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…रोमांचक मैच में बासिंग की टीम बना फाइनल विजेता

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

स्टार क्रिकेट क्लब पोंड के तत्वाधान मे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का फाइनल ग्राम पोंड मे हुआ ।जिसमे बासिंग और पोंड के बीच फाइनल हुआ दोनों के बीच मे काटे की टक्कर देखने को मिली, मगर अतिम मे बासिंग की टीम विजेता बनी। मैच रोमांचित था जिसे दर्शकों ने बड़े मजे के साथ देखा। क्योंकि फाइनल मैच लास्ट ओवर तक चला। विजेता टीम को पुरस्कार मे शील्ड के साथ 10000 /- रूपये भी मिले और उपविजेता को कप के साथ 5000/- रूपये इनाम मे मिले ।मैच देखने के लिए बहुत दूर दूर से दर्शक आये थे। जहा सभी ने इसका लुफ्त उठाया और सभी लोगो का मनोरंजन हुआ। टूर्नामेंट 10 दिनों तक चला जिसमे 35 टीमों ने भाग लिया था। वनसभापति रजनी सतीश चौरे, दयाबती दीवान सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य हरीश साहू, जिला कांग्रेस सयुंक्त महामंत्री सतीश चौरे, लवकेश राजपूत, ताम्रध्वज विश्वकर्मा, दयालु निर्मलकर, गोवर्धन साहू, बिसे साहू, रोशन निर्मलकर, बेनी साहू, ईश्वरी दीवान, दीपक नाग, रज्जु साहू, दिनेश्वर सिन्हा, शत्रुघ्न कश्यप, आदि बहुत से गणमान्य नागरिक व पोंड क्रिकेट के समस्त खिलाडी उपस्थित थे। कमेंट्री मे बल्लू साहू, लोकेन्द्र श्रीवास, ऑम्पायर मे तेज राम धुरु, थानेश्वर कश्यप ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *