लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द –महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद में चाइल्ड लाइन 1098 सेवा 7 मार्च 2019 से गरियाबंद जिला में शुरुवात किया गया है। चाइल्ड लाइन बच्चो की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम करता है । चाइल्ड लाइन स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के करकमलों से चाइल्ड लाइन डायरेक्टर लता नेताम, संस्था प्रमुख हेमनारायण मानिकपुरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी, सखी सेंटर से केन्द प्रशासक रेवती यादव एवं चाइल्ड लाइन टीम की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। चाइल्ड लाइन व संस्थागत कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा समन्वय के साथ काम करने तथा चाइल्ड लाइन 1098 की प्रसार प्रचार पर जोर दिया। अधिकारी के द्वारा चाइल्ड लाइन टीम को इस अवसर पर शुभकनाए देते हुए मिलकर काम करने की बात कही।
