जेल से छूटे आरोपी ने मोटरसाइकिल को किया चोरी, चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से किया मोटरसाइकिल को बरामद

लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रांतर्गत नगर गरियाबंद के कचहरी रोड स्थित क्लासिक फोटो स्टूडियो का है। जहाँ अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी अनेनराम साहू पिता अवधराम साहू उम्र 32 साल निवासी हरदी थाना गरियाबंद के मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दिया गया जिसके बाद जिला गरियाबंद के पुलिस ने टीम गठित कर चोर का पता तलाश किया गया। वही पता तलाश दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम हरदी (श्यामनगर) निवासी झमेश्वर ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए चुराए हुए मोटरसाइकिल को अपने घर मे छुपा कर रखना बताया। चुराए हुए मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, सउनि टीकाराम ध्रुव, आर० मुरारी यादव, योगेश ठाकुर, शिवलाल तिर्की, सुखसागर नाग, लोकपाल दीवान, रवि सोनवनी की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

झमेश्वर ध्रुव पिता आशाराम उम्र 27 साल निवासी हरदी, श्यामनगर, थाना व जिला गरियाबंद (छ०ग०)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *