उतई (सतीश पारख)..08 मार्च 2022 समय 02:00 बजे अंतर्राष्टीय महिला दिवस में महिला स्वास्थ्य संगोष्ठि व स्वास्थ्य शिविर आरोग्यवेदा अस्पताल उतई में किया जा रहा है जिसमें मुख्य वक्ता डाँ विनिता ध्रुवे प्रसुति व स्त्री रोग विशेषज्ञ (एम.बी.बी.एस., एम.डी.प्रसुति व स्त्री रोग) – जिला अस्पताल दुर्ग, विशिष्ट वक्ता डाँ भारती यादव (बी.एन.वाय.एस.) योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ – जिला वेलनेस अस्पताल राजनांदगांव, विशिष्ट वक्ता डाँ वर्षा चंद्राकर (बी.ए.एम.एस.) क्षार सूत्र विशेषज्ञ – वर्षा आयुर्वेदिक पाईल्स केयर क्लीनिक नेहरु नगर भिलाई रहेंगे। कार्यक्रम में उतई नगर के साथ साथ पतोरा के महिला सरपंच श्रीमति अंजिता गोपेश साहू, खोपली के महिला सरपंच श्रीमति मंजू वर्मा, डुमरडीह के महिला सरपंच श्रीमति/एडवोकेट चक्क्षु प्रभा, उमरपोटी के पंच/नर्स कुन्तीयादव जी, एवं उतई नगर के समस्त महिला पार्षदगण, उतई नगर व नगर के समीपस्थ ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन , स्व सहायता समूह सदस्य शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति झरना पटेल ( एम.एस.सी.-डी.एफ.एस.एम., बी.एस.सी.) आहार काउंसलर व आहार चिकित्सक आरोग्यवेदा करेंगी, कार्यक्रम का आयोजन डाँ प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदाअस्पताल उतई व भिलाई द्वारा किया जा रहा है।
अंतर्राष्टीय महिला दिवस में महिला स्वास्थ्य संगोष्ठि व स्वास्थ्य शिविर आरोग्यवेदा अस्पताल उतई में
