तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ

पाटन। जिला साहू संघ दुर्ग के निर्देशानुसार आज सुबह 9 बजे तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव भक्त माता कर्मा की आरती पूजा के साथ निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुआ। जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष राजेश साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू, सह चुनाव प्रभारी लक्ष्मीनारायण साहू, चुनाव पर्वेक्षक रेवालाल साहू,यतीश साहू, नन्दलाल साहू,जयप्रकाश साहू, मनोज साहू के मार्ग दर्शन में चुनाक सम्पन्न होगा।
चुनाव दो सत्र में सम्पन्न होगा पहले सत्र में आजीवन सदस्य, नीव के पत्थर, संरक्षक सदस्यों द्वारा डेलीगेट सदस्य का चुनाव होगा। द्वितीय सत्र में दोपहर 1.25 बजे से त्रिवार्षिक आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष मतदाता होंगे। साथ ही 742 आजीवन सदस्यों द्वारा 7 डेलीगेट का चुनाव किया जाएगा जो मुख्य चुनाव के मतदाता होंगे। डेलीगेट में निर्वाचित एवं सभी परिक्षेत्र के निर्वाचित पदाधीकारी मिलाकर 22 मतदाताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला एवं पुरूष का चुनाव किया जाएगा।
डेलीगेट चुनाव के लिये 7 बूथ बनाया गया है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी एवं डेलीगेट सदस्यों की निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *