उतई(सतीश पारख)..दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत उतई में नित्य गृहे गृहे सूक्ष्म यज्ञ अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म यज्ञ केंद्र दुर्ग की टोली के माध्यम से उतई के भाठापारा मंच के पास सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस दौरान 91 वेदीय सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ किया गया।सूक्ष्म यज्ञ केंद्र दुर्ग के मुख्य प्रशिक्षक प्राणेश विश्वाश ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा यज्ञ का प्राचीन काल से ही विशेष स्थान और महत्व रहा हैl यज्ञ करने से उत्तम स्वास्थ लाभ, मानसिक संतुलन, शरीर में प्राण ऊर्जा का संचार, घर में दिव्य आनंद उल्लास का वातावरण निर्मित होता है l खासकर कोरोना काल में यज्ञ से हजारों लोगो को बेहतर स्वास्थ लाभ मिला है l कम समय, कम साधन, कम खर्च में आसानी से आम नागरिक अपने घरों में 1 तांबे का रिंग (स्टैंड) और गोबर से बने दीये के माध्यम से मात्र 15 मिनट में स्वयं प्रतिदिन सुक्ष्म यज्ञ कर सकते है।प्रशिक्षक मीनाक्षी विश्वाश ने यज्ञ के ज्ञान – विज्ञान पर प्रकाश डालते हुए गायत्री मंत्र जप और यज्ञ से होने वाले चमत्कारिक लाभ के महत्व पर वैज्ञानिकों के राय पर शानदार प्रकाश डालते हुए महिला सशक्त कैसे बने इस पर जानकारी दी गई l नियमित सुबह या शाम परिवार के साथ सुक्ष्म यज्ञ करने से अनेकानेक अद्भुत लाभ के कई उदाहरण बताए गए और नियमित यज्ञ करने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाई गई l जिला समन्वयक लोकनाथ साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोग का आभार एवं ब्लॉक युवा प्रभारी युवराज साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में गौरी महिला समूह, तुलाराम साहू, अमर ठाकुर, रूपमती साहू, मोहित यादव, मंत राम ध्रुव, तिलक साहू, श्याम लाल वर्मा, तेजस गजभीम, जितेंद्र सोनी सहित प्रज्ञा परिजनों व नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
उतई में 91 वेदीय सामूहिक सुक्ष्म यज्ञ सम्पन्न, महिलाओं ने लिया सूक्ष्म यज्ञ का प्रशिक्षण
