शासन की पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर बेहतरीन पहल, जलवायु परिवर्तन और जनस्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

ग्राम पंचायत छुईहा में पर्यावरण सहजने लोगो को प्रेरित कर रही है स्वास्थ समन्वयक सेविका सोनी

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

शासन द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जलवायु परिवर्तन एव जन स्वास्थ के प्रति पंचायतों की भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए सरपंचो एव पंचों को गैर आवासीय प्रशिक्षण फिंगेश्वर ब्लॉक में 4 मार्च से दिया जा रहा है।

ब्लॉक स्वास्थ समन्वयक सेविका सोनी ने बताया की फिंगेश्वर ब्लॉक में जलवायु परिवर्तन , वायु भूमि प्रदूषण,जल प्रदूषण ,पर्यावरण सुरक्षा में समुदाय और पंचायत की भूमिका,स्वास्थ पर समझ,कुछ बीमारियों पर समझ,महत्वपूर्ण स्वास्थ सेवाए,स्वच्छता एंव पेयजल और स्वास्थ की स्थिति को सुधारने के लिए पंचायत क्या कर सकती है,इन विषयों पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जहा जलवायु परिवर्तन और उनके दुष्प्रभाव के बारे में लोगो को विस्तार से बताया जा रहा है और लोगो को पर्यावरण के प्रति गंभीर होकर उसे सहेजने की भी अपील कर रहे है।।प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन एव स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देते हुए बताई की ग्रामीण जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर एक स्वास्थ एव जागरूक समाज का निर्माण करने के लिए प्रयासरत है।जिसके लिए शासन द्वारा बेहतर प्रयास कर आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हर तरह के जतन किया जा रहा है ताकि पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके।जिसके तहत जलवायु परिवर्तन के कारकों के विभिन्न घटकों पर पंचायत क्षेत्र में लोगो को प्रशिक्षित कर शासन द्वारा एक अलग कदम उठाया जा रहा है।श्रीमती सोनी ने आगे बताया की प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जा रहा है।जिसमे पहले चरण 4 मार्च से 6 मार्च जिसमे अरंड, रावड, बकली, सोरिद,गनियारी, परसदाकला,चरभठ्ठी, छुइहा और दूसरा चरण 8 मार्च से 10 मार्च में कोपरा, सुरसाबाधा, तर्रा,बिजली , सेंदर,बारूला, धुरसा, कसेरूडीह ,सहसपुर और 11मार्च से 13 मार्च को रोबा,सिर्रिकला और भसेरा में यह प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।जिसमे जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ के विभिन्न घटकों और कारणों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तार से बताया जाएगा।वही इस उक्त प्रशिक्षण में आयोजन में प्रशिक्षका पार्वती सिन्हा भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *