गाँव मे निगरानी के लिये लगाए सी सी कैमरा को तोड़ रहे है उपद्रवी… महुदा में सुबह होते ही लग जाती अवैध शराब की दुकान


पाटन। अमलेश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुदा में सरपंच मनोज कुमार साहू ने गांव में उपद्रवियों और चोरी की घटना पर अंकुश लगाए जाने के लिये सी सी कैमरा लगवाया था। जिसके बाद से शरारती तत्वों द्वारा गाँव के सार्वजनिक उपकरणों को नुकसान पर काफी हद अंकुश लगा था।
लेकिन अब उपद्रवी और चोरों के द्वारा निगरानी के लिये लगाए गए सी सी कैमरा को ही निशाना बनाया जा रहा है। अब आये दिन असामाजिक तत्वो का आतंक बढ़ते जा रहा है। उनके द्वारा कभी सार्वजनिक नल को तोड़ दिया जाता है तो कभी सी सी कैमरो को।

शुक्रवार की रात को अज्ञात तत्वों द्वारा स्कुल में लगे कैमरे को शरारी तत्वो द्वारा तोड दिया गया और बस्ती पर लगे तीन कैमरे को भी बुरी तरह छति ग्रस्त कर दिया गया। गौरतलब हो कि गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। खासकर शनिदेव मंदिर और बाजार चौक में शाम ढलते ही भीड़ लग जाती है।
गाँव मे कुछ लोगो द्वारा खुले आम अवैध शराब बेची जा रही है जिसके कारण सुबह से ही बाजार चौक के पास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। आये दिन चौक चौराहों पर नशेड़ियों द्वारा हुड़दंग करने के कारण आसपास में रहने वाले लोग परेशान है।
कुछ दिनों पहले शनिदेव मंदिर के पास स्थित दुकान की शटर तोड़कर चोरी की गई थी उसी दुकान पर बीती रात को चोरों ने दुकान की छत में लगे शीट को तोड़कर किराना सामान और कास्मेटिक सामानों पर हाथ साफ कर दिए। घटना की जानकारी दुकान मालिक द्वारा अमलेश्वर थाना एवं सरपंच को दिया गया। चोर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दुकानों में चोरी के अलावा रात में राहगीरों को रोककर लूटपाट करने की मामला भी प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *