शिकसा का महिला दिवस व सम्मान समारोह 08 मार्च को हनोदा में,,

       दुर्ग ---   शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला के तत्वावधान में  अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन में 08 मार्च 2022  मंगलवार दोपहर 1:00 बजे शास.पूर्व माध्य. शाला हनोदा दुर्ग में किया गया है। 
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता-के.एस.चौहान संयोजक चौहान फाउंडेशन दुर्ग, अति विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, डॉ.संगीता सिन्हा संचालक सृजन हास्पीटल व टेस्ट ट्यूब सेंटर भिलाई, तेजराम चंदेल सरपंच ग्राम पंचायत हनोदा,जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, विशिष्ट अतिथि-वंदना शर्मा ए.पी.सी. समग्र शिक्षा रायपुर,रीना नंदी प्राचार्य हनोदा,ललित चन्द्राकर महामंत्री

भाजपा,सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा,कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष शिकसा,लक्ष्मी करियारे- लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा आदि उपस्थित रहेंगे।
संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं व अतिथियों को नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया जायेगा ।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना- तारिणी व साथी, राजगीत- स्नेहलता टोप्पो शिक्षक आदर्शनगर सीतापुर सरगुजा,शीर्षक गीत-लक्ष्मी करियारे लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा व सूरज श्रीवास लोकगायक संरक्षक शिकसा स्वागत गीत-गायत्री कंवर शिक्षिका हनोदा प्रेरणा गीत प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद, समापन गीत लक्ष्मी करियारे व सूरज श्रीवास और गीत व नृत्य की प्रस्तुति होगी।

   संस्था पर विचार डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" संस्थापक व संयोजक शिकसा,स्वागत उदबोधन कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष,जिलाध्यक्ष उदबोधन चन्द्रकांत साहू जिलाध्यक्ष,सचिव प्रतिवेदन रेखा शर्मा महासचिव करेंगे। 
    कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल प्रधान पाठक बिजली नगर भिलाई व आभार प्रदर्शन प्रज्ञा सिंह कोषाध्यक्ष करेंगे।
  संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *