स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, माध्यमिक शाला बासिंग के बच्चे धूल और गंदगी में बैठकर करते है मध्यान्ह भोजन….बच्चो के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं,बच्चे रोज होते है परेशान

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबन्द जिले के स्कूलों में किशोर बालक बालिकाओं को पौष्टिक आहार के परोसने में स्कूल प्रबंधन द्वारा बड़ी लापरवाही बरतने का मामला उजागर हुआ है।प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा व स्वाथ्य में बेहतर सुधार लाने लाखो करोड़ो रूपये की राशि खर्च करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन के उदासीन रवैये का खमियाजा किशोर बालक बालिकाओं को भुगतना पड़ रहा है।
जिले के फिंगेश्वर विकाशखण्ड के ग्राम बासीन के प्राथमिक व मिडिल स्कूल के तकरीबन 250 बच्चे जमीन मे बैठकर मध्यान्ह भोजन करते पाये गए।यही नही बैठने के जगह नीचे जमीन में कुछ भी बिछे नही होने से बच्चे अपने चप्पल को नीचे रखकर पोस्टिक भोजन करते पाए गए।स्कूल परिसर के सायकल स्टैंड में विगत वर्षो से बच्चो को जमीन में बीठाकर अव्यवस्थित तरीके से भोजन परोसने के बाद भी आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सुध नही लिए है।जिसके चलते छोटे छोटे स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *