फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसदाजोशी के सरपंच सचिव की मनमानी…सरकार की महत्वकांक्षी श्रद्धांजलि योजना पंचायतों में तोड़ रहा है दम,पात्र हितग्राहियों को तय सीमा में नही मिल रहा है योजना का लाभ

परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित श्रध्दांजलि योजना का लाभ ग्रामीणों को समय में नही मिल पा रहा है।जिसके चलते ग्रामीण खासे परेशान है।योजना के तहत मृतक के परिजनों को 24 घण्टे के अंतराल में त्वरित राहत प्रदान किये जाने 2000 रुपये की राशी ग्राम पंचायत के द्वारा प्रदान किया जाना है।जिसके लिए शासन व विभाग का स्पस्ट निर्देश है।लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव व जनप्रतिनिधियों के मनमानी व उदासीन रवैये के चलते ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।ग्राम पंचायत परसदा जोशी की पीड़ित महिला पुष्पा ने मौके पर हमारे संवादादाता को जानकारी दी कि उनके पिताजी के आकस्मिक निधन होने उपरान्त पंचायत द्वारा प्रदान किये जाने वाली श्रद्धांजली योजना के तहत 2000 रुपये पंचायत सचिव के द्वारा नगदी नही देकर चेक के माध्यम से प्रदान किया गया जो कि तकरीबन 15 दिन बाद बैंक खाते में जमा हुवा।उसी दरमियान पीड़ित पुष्पा की माँ भी अचानक मौत हो गई अब तकरीबन एक सप्ताह से श्रद्धांजली योजना के तहत 2000 की राहत राशि प्राप्त करने ग्राम पंचायत की चक्कर काट रही है।
मोके पर ग्रामीण महिला पतैया बाई ने भी अपनी व्यथा बताते कहा कि उनके पति की मौत हुए आज तकरीबन 15 दिन हो गए लेकिन आज तक उन्हें भी ग्राम पंचायत द्वारा मृतक के परिजनों को त्वरित सहयोग प्रदान किये जाने वाला 2000 रुपये की नगदी राशि आज तक नही मिल पाई है।
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम के अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने सार्थक पहल किये जाने के बावजूद जिम्मेदारों के उदासीन रवैये के चलते पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नही मिलने से ग्रामीण खासे परेशान है।वही इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सचिव गोल मोल जवाब देने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *