विक्रम शाह कुम्हारी….
कुम्हारी। “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के मौके पर श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल, कुम्हारी ने स्कूल कैम्पस में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने परियोजनाओं में अपने नवीन विचारों को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी का विषय ‘इनोवेटिव माइंड प्रोजेक्ट’ रखा गया था। प्रदर्शनी का उद्देश्य अपने सर्वोत्तम स्तर पर नवाचार के लिए छात्रों को केंद्रित करना था।
प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और रमन इफैक्ट पर छात्रों द्वारा प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ। कुम्हारी परिसर के निर्देशक एमके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या अराती मिश्रा और सभी पालक इस कार्यक्रम में मौज़ूद रहे ।
वही प्रदर्शनी में छात्रों को और अधिक नई चीजों की खोज करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
