शातिर वाहन चोरों को कुम्हारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर करते थे वाहन का उपयोग

विक्रम शाह कुम्हारी….

कुम्हारी । शहर में हो रही वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा दुर्ग, के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, व नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई, विश्वास चंद्राकर, व उप पुलिस अधीक्षक ( क्राईम ) नसर सिद्धीकी के मार्ग दर्शन में टीम बनाकर वाहन चोरों के पर सतत् निगाह बनाए रखने को निर्देशित किया गया तथा इनके पीछे मुखबिर लगाकर इनकी संदिग्ध गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ली जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली की पुराना शातिर वाहन चोर वीरू धीवर व डिगेश्वर साहू लिमतरा मोड के पास चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा हैं , सूचना पर सिविल टीम व थाना पेट्रोलिंग टीम द्वारा बताए गए स्थान पर तत्काल दबिश देकर दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम वीरू धीवर व दूसरे ने डिगेश्वर साहू निवास स्थान कंडरका कुम्हारी बताया। वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया, किंतु पुलिस टीम के कड़ाई से पूछताछ और वाहन के मालिकाना हक के संबंध में कागज मांगने पर अन्ततः टूट गये। आरोपियों ने चार मोटरसाइकिल जिसमें हीरो एच.एफ.डीलक्स, होण्डा साईन, हीरो होण्डा, स्पेलेंडर प्रो को अलग-अलग स्थान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से दो नग हीरो होण्डा स्पेलेंडर, एक नग हीरो एच एफ डीलक्स, एक नग होण्डा साईन जप्त कर क्षेत्र में हुए चोरी के अन्य प्रकरणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर धारा 379, 34 में कार्यवाही की जा रही है। वहीं पूछताछ में वारदात का तरीका मास्टर चाबी से वाहनों को चालू कर चोरी करना व वाहनों का चेचिस नंबर घीस देना और नंबर प्लेट बदलकर वाहन का उपयोग करना बताया गया। वहीं आरोपियों में वीरू धीवर पिता नरेंद्र धीवर उम्र (20)वर्ष पता भाठापारा ग्राम कंडरका थाना कुम्हारी, वहीं दूसरे आरोपी में डिगेश्वर साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 19 वर्ष पता ग्राम कंडरका थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग. बताया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तर कुमार वर्मा, सउनि अजय सिंह, सउनि मानसिंह सोनवानी , सिविल टीम से आरक्षक अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र मढरिया, एवन बंछोर, अनिल सिंह, रिंकू सोनी तथा थाना पेट्रोलिंग से राजकुमार सिंह, बंटी सिंह, लेखराज निषाद की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *