दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक जनपद सभागार में सम्पन्न हुआ

उतई । जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ।उक्त बैठक में क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू , केशव बंटी हरमुख पूर्व कृषि सभापति,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ की गरिमामय उपस्थिति रही।सरपंच संघ द्वारा मंत्री के समक्ष निम्नलिखित मांगो को रखा गया–
1/जनपद पंचायत दुर्ग में दुर्ग जनपद के अंतर्गत आने वाले सरपंचों के लिए सरपंच कक्ष।
2/सरपंचों का बीमा
3/ग्राम पंचायत के सचिव का आने जाने का समय का निर्धारण कर उचित मानिटरिंग।
4/मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में मटेरियल पार्ट के पेमेंट मे होने वाली दिक्कतों को दूर करना।
मंत्री जी ने बड़ी ही सहृदयता से उक्त सभी समस्याओ को अविलंब दूर करने का भरोसा दिलाया।पंचायत लोकतंत्र की सबसे निचली कड़ी है।गांव की जनता का सीधे संपर्क सरपंचों से अधिक होता है।इसलिए जनकल्याणकारी योजनाओं को सेवा भाव के रुप में पूरा करने का भरपूर प्रयास करना चाहिए।जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका प्रतिनिधियों की हितों की रक्षा करते हुए,पंचायत पदाधिकारियों को नए नए योजनाओं की जानकारी तथा उनके क्रियान्वयन मे होने वाली बाधाओं को कैसे दूर करे का होना चाहिए।जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
उक्त बैठक में मुकुंद पारकर (अध्यक्ष दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ),भूपेन्द्र रिगरी (कोषाध्यक्ष),श्रीमती उमा रिगरी(सचिव),श्रीमती आशा देशमुख (सरपंच आलबरस),मुक्ति सुधाकर (सरपंच निकुम),पुष्पा ठाकुर (सरपंच गनियारी),खेमेश्वरी निषाद ( सरपंच महमरा),सेमिन निषाद (सरपंच मोहलाई),मंजू वर्मा ( सरपंच खोपली),भुनेश्वरी देशमुख (सरपंच समोदा),सुनीता दुबे (सरपंच रवेलीडीह),तेजराम चंदेल(सरपंच हनोदा),मनीष कुमार साहू (सरपंच धनोरा),राजूलाल देशमुख (सरपंच भानपुरी),अश्विन कुमार यादव (सरपंच दमोदा),ज्वाला प्रसाद देशमुख (सरपंच कोल्हापुरी),गोवर्धन बारले ( सरपंच घुघसीडीह),टिकेन्द्र ठाकुर (सरपंच उमरपोटी),अशोक कुमार साहू (सरपंच करंजा भिलाई),जागेश्वरी देशमुख (सरपंच थनौद),पुष्पा देशमुख (सरपंच चिंगरी),दिलीप कुमार साहू ( सरपंच मचान्दूर),वामन कुमार साहू (सरपंच पाऊवारा),राजकुमार साहू (सरपंच खपरी सिलोदा),गुंजेश्वरी साहू ( सरपंच बोरीगारका),घनश्याम सिंह साहू ( सरपंच आमटी),मोहनी पटेल ( सरपंच खेदामारा),ममता साहू (सरपंच रसमड़ा),संगीता साहू( सरपंच अंजोरा),गजेन्द्र सिरसाज ( सरपंच अंजोरा ढाबा) की उपस्थिति रही।
अंत मे सभी के लिए भोजन की व्यवस्था जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख के सौजन्य से रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *