परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
फिंगेश्वर ब्लाक के खुड़ियाड़ीह, कौंदकेरा पहुंच मार्ग पर स्थित सतधारा धाम है ,जहां पर शिव जी का मंदिर है l समाज सेवी तेजराम साहू नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सतधारा धाम के नाला में विगत कई वर्षो से राजिम क्षेत्र के जनता द्वारा मांग की जा रही है मगर इस क्षेत्र के जनता की मांग अधूरी की अधूरी रह गई। सतधारा धाम में कई यो नेता आए और गए और अपना भाषण कर समर्थन मात्र देकर भूल गए। जनता की जटिल समस्या का कोई फिक्र नहीं हैं । आज तक कोई नेता मांग पूरा नहीं किए ।इस क्षेत्र में सतधारा से लगा हुआ है खुड़ियाडीह,खुटेरी, सिरीखुर्द कौंदकेरा, देवरी, भैंसातरा, बेलटुकरी, बारूला, बेलर, देवगांव, सेंदर, इस क्षेत्र के राजिम से छुरा तक 30- 35 गांव के सबसे सस्ता रास्ता है और इस क्षेत्र के सभी लोग इस मांग पर सहमत है की जल्द पुल का निर्माण हो
ये रहे उपस्थित
मांग करने वालो में मोहन लाल साहू,देवचरण साहु,यादराम साहू,धनेश, किशुन,शिव यादव,खेमचंद साहू, पंकज साहू, खोमन साहू,कमलू साहू, टोमन यादव,शंकर विश्वकर्मा(खुटेरी)आदि प्रमुख है।
