उतई नगर के शिवालयों में गूंजी हर-हर महादेव की जयघोष

उतई।नगर के शिवालयों में मंगलवार को सुबह से ही गूंजने लगी हर हर महादेव की जयघोष।शिवालयों में हुई जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक,पूजन हवन।भंडारा का आयोजन भी किया गया है।नगर पंचायत उतई के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। बाजार चौक में शाम संगीत संध्या जगराता का कार्यक्रम हुई।इस दौरान सांसद विजय बघेल जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू पार्षद भीमसेन सिन्हा रूपेश सिन्हा कुमार साहू संतोष वर्मा हितेंद्र साहू राजकुमार साहू सहित बड़ी श्रद्धालु उपस्थित थे।इसी तरह गोडवाना बूढ़ादेव मंदिर,बाजार चौक में स्थित प्राचीन शिव मंदिर,राम दरबार मंदिर पाटन पुल शीतला मंदिर में स्थित शिव मंदिर,बजरंग नगर आदर्श नगर नेहरू नगर बंजारी पारा नयापारा हथखोज पारा मिलपारा में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना हुई।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में भी शिव शंकर भोले नाथ की पूजा अर्चना की गई ग्रामीण क्षेत्र भी पूरी तरह शिवमय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *